कोसीर। थाना कोसीर अंतर्गत भाठागांव स्थित रंजीता तालाब के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना स्थल कोसीर थाना क्षेत्र से महज दो किलोमीटर के दायरे में बताया जा रहा है। आसपास के लोगों के अनुसार मृतक की पहचान अजय सुमन के रूप में बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, तालाब के पास व्यक्ति का शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, सूत्रों के हवाले से पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हत्या बताया जाना सामने आ रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों और घटना के पीछे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। घटना की जानकारी मिलते ही कोसीर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अजय सुमन की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है? फिलहाल पुलिस जांच जारी है। आने वाले समय में इस मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। क्षेत्रवासियों की नजरें अब पुलिस की जांच और आधिकारिक खुलासे पर टिकी हुई हैं।

- पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से
- November 23, 2026 - गुड़ेली में कोटवारी जमीन पर खनन का बड़ा खेल! करोड़ों के खनिज दोहन फ्लाई ऐश से गड्ढे पाटने का कारोबार - November 23, 2026
- हमारी सरकार पूर्णतः किसान हितैषी–भाजपा प्रति एकड 13839 रू पर भाजपा ने ली प्रेस वार्ता - November 21, 2026
