सारंगढ़। राष्ट्रव्यापी कांग्रेस अभियान “वोट बचाओ–देश बचाओ” के तहत सारंगढ़ पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल में मंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए आमजन को जागरूक किया।

इस दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी के माध्यम से सत्ता में बने रहने की साजिश की जा रही है तथा लोकतंत्र की मूल भावना और आम नागरिकों के मतदान के अधिकार को लगातार कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होना होगा। साथ ही भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करने और सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने की बात कही।
कार्यक्रम में विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, जिला कांग्रेस महामंत्री गोल्डी नायक, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनाथ सिदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पटेल, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सूरज तिवारी एवं घनश्याम मनहर, जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मितेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष अश्वनी चंद्रा, महामंत्री राकेश जाटवर, जिला सचिव कमल यादव, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहजहां खान, जिला कांग्रेस महामंत्री राधे जायसवाल, पार्षद कमलकांत निराला, जिला पार्षद प्रतिनिधि लक्ष्मण मालाकार, पार्षद प्रतिनिधि किशोर निराला तथा जिला कांग्रेस पंचायती राज अध्यक्ष नागेश्वर महंत सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित रखने के लिए जन-जागरूकता अभियान को और व्यापक बनाने का आह्वान किया।
- पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से
- November 23, 2026 - गुड़ेली में कोटवारी जमीन पर खनन का बड़ा खेल! करोड़ों के खनिज दोहन फ्लाई ऐश से गड्ढे पाटने का कारोबार - November 23, 2026
- हमारी सरकार पूर्णतः किसान हितैषी–भाजपा प्रति एकड 13839 रू पर भाजपा ने ली प्रेस वार्ता - November 21, 2026
