सारंगढ़।छिंद चुरेला पेट्रोल टंकी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर राहुल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राहुल साहू ग्राम बड़े मुंडपार का निवासी था। वह अपने दोपहिया वाहन क्रमांक CG 13 U 3843 से जा रहा था, तभी अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि राहुल साहू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात बाइक सवार की तलाश की जा रही है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
