पूर्व विधायक चंद्रदेव राय के कार्यालय में हुई बैठक, सामाजिक प्रतिनिधियों ने घटना को बताया दलित समाज के सम्मान से जुड़ा मुद्दा
बिलाईगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित सभा के बाद सभास्थल को गंगाजल और मंत्रोच्चार से शुद्ध किए जाने की घटना को लेकर बिलाईगढ़ में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक चंद्रदेव राय के कार्यालय में आयोजित बैठक में घटना की कड़ी निंदा की गई।
बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के बाद इस तरह की कृत्य सामाजिक सम्मान और समानता के संवैधानिक मूल्यों पर सवाल खड़े करती है। इसे मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ-साथ दलित समाज के अपमान से जोड़ते हुए सभी ने अपना विरोध दर्ज कराया।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से खड़े होकर अपना समर्थन व्यक्त किया और सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया।
इस अवसर पर चंद्रदेव राय ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। जाति अथवा सामाजिक पहचान के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।
बैठक में प्रगतिशील सतनामी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सालिकराम घृतलहरे, अनुसूचित जाति कांग्रेस सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप अनंत, चौहान समाज प्रतिनिधि खोलटू चौहान, सरधाभांटा सरपंच विशाल कृष्णा मोनू, भूषण भारद्वाज, पूर्व बीडीसी जगजीवन भारद्वाज, राजेंद्र छत्तीसगढ़िया, सारथी समाज के जिला अध्यक्ष महेश सारथी, कौशल मीरी, राजकुमार सोनवानी, गणेश यादव, डॉ. परमानंद साहू, केशव साहू, हरिलाल सारथी एवं अरुण ग्रेवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
संदेश: “खड़गे जी का अपमान, नहीं सहेगा दलित
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
