सारंगढ़। वनांचल क्षेत्र के ग्राम सोंडका में आज सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां खेत में बिछाए गए तार की चपेट में आने से दो सांभरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वन्यजीवों का शिकार करने के उद्देश्य से खेत में तार बिछाया था। घटना के बाद आरोपियों द्वारा दो मृत सांभरों मे से एक साभर को पीस पीस कर लिया गया था और दूसरा सांबर की शव पड़ी हुई मिली चाव से खाने वालो को बेचने की पूरी तैयारी भी कर ली गई थी।

वन विभाग के अनुसार मामले में तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जो घटना के बाद से मौके से फरार बताए जा रहे हैं। वन विभाग की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं घटनास्थल पर वन विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग की मौजूदगी में मृत सांभरों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
इस घटना ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर खेतों में खुलेआम वन्यजीवों के शिकार के लिए तार कैसे बिछाए जा रहे हैं? क्या वन विभाग को क्षेत्र में चल रही ऐसी गतिविधियों की जानकारी नहीं थी? यदि वनांचल में नियमित गश्त और निगरानी की व्यवस्था है, तो शिकारियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं?
दो बेजुबान वन्यजीवों की मौत केवल एक घटना नहीं, बल्कि वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती है। अब सवाल यह है कि क्या वन विभाग केवल पोस्टमार्टम और आरोपियों की तलाश तक सीमित रहेगा, या इस मामले में जिम्मेदारी तय कर भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम भी उठाएगा?
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा वनांचल क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि बेजुबान वन्यजीवों की जान बचाई जा सके।
- पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से
- November 23, 2026 - गुड़ेली में कोटवारी जमीन पर खनन का बड़ा खेल! करोड़ों के खनिज दोहन फ्लाई ऐश से गड्ढे पाटने का कारोबार - November 23, 2026
- हमारी सरकार पूर्णतः किसान हितैषी–भाजपा प्रति एकड 13839 रू पर भाजपा ने ली प्रेस वार्ता - November 21, 2026
