सारंगढ़। प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को सारंगढ़ में युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली कार्यालय के सामने एकत्र होकर बिजली बिल जलाए और नारेबाजी की।
युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेशभर में बिजली उपभोक्ताओं पर अनावश्यक बोझ डाला जा रहा है। स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं से जबरन अधिक वसूली की जा रही है। वहीं, आम उपभोक्ताओं के बिलों में अचानक तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे लोगों का बजट बिगड़ गया है।
उन्होंने कहा कि जिले में हर आधे घंटे पर बिजली कटौती होना आम बात हो गई है। इस बार-बार की कटौती से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग बेहाल हैं। छात्रों की पढ़ाई, व्यापार और किसानों के कामकाज पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
युवा कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग को चेतावनी दी कि अगर उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जनता की आवाज है, जिसे अब दबाया नहीं जा सकता।
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
