
सारंगढ़-बिलाईगढ़:
जिले के सारंगढ़ स्थित विद्युत मंडल कार्यालय में आज युवा कांग्रेस और छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने जनहित के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से घेराव किया। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम वाजपेई एवं छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें जम कर भाग लिया जिला सदस्य बिनोद भारद्वाज मण्डल अध्यक्ष रमेश खूँटे राकेश पटेल गोल्डी नायक और भी दिग्गज नेताओ ने
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना के बार-बार बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए और लिखित आश्वासन दिया जाए।
युवा नेताओं ने कहा कि अनियमित बिजली कटौती के कारण पानी आपूर्ति, व्यापार, सरकारी कार्य, कृषि और शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। वहीं जिला कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भी दूरभाष के माध्यम से उच्च अधिकारियों से चर्चा कर समस्या के जल्द समाधान की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो संगठन बड़े जन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि जनता बिजली बिल का नियमित भुगतान कर रही है, ऐसे में विभाग की जिम्मेदारी है कि सुचारू विद्युत सेवा उपलब्ध कराई जाए।
इस पूरे मामले में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है।

