सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के प्रसिद्ध गौण खनिज क्षेत्र ग्राम टिमरलगा में इन दिनों अवैध खनन को लेकर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार पप्पू अग्रवाल और कुबेर पटेल द्वारा दर्जनों एकड़ भूमि पर कथित रूप से अवैध रूप से प्लास्ट/खुदाई कर पोकलेन मशीनों एवं हाईवा वाहनों के माध्यम से लगातार खनिज का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि निकाले गए खनिज को टिमरलगा क्षेत्र में संचालित कई क्रशर इकाइयों में खपाया जा रहा है। इससे शासन को प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका जताई जा रही है। साथ ही खनन एवं परिवहन से जुड़े नियमों की खुलेआम अनदेखी किए जाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से चल रही इस गतिविधि के बावजूद अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं कुछ सूत्रों द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि मामले में प्रभावशाली लोगों का संरक्षण होने के कारण कार्रवाई प्रभावित हो रही है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

अब खबर के प्रकाशन के बाद प्रशासन और खनिज विभाग क्या कदम उठाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
इस पूरे मामले में खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा का पक्ष क्या है और विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाएगी, यह हम आपको अगले भाग में दिखाएंगे।
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
