सारंगढ़। आज दोपहर सैकड़ों ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय सारंगढ़ से कलेक्ट्रेट तक सैकड़ों की संख्या में विधायक उत्तरी जांगड़े व जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता राजीव सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली व कलेक्ट्रेट में कलेक्टर से आगामी 24 सितंबर से होने वाली जनसुनवाई निरस्त करने की मांग और इस मामले को सुनने बाहर नहीं आने को लेकर कलेक्टर हाय हाय की नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया।ज्ञात हो की सारंगढ़ लात नाला किनारे बसे ग्राम लालघुरवा, जोगनीपाली, कपिस्दा, सरसरा, एवं धौराभांठा के 500 एकड़ से अधिक जमीन पर लाईमस्टोन ओपन खदान की अनुमती देने से क्षेत्र में आकोश व्याप्त है एवं खनन उत्पन्न होने वाले प्रदुषण को लेकर स्थानिय नगारिकों में चिन्ता व्यक्त की है एवं लगभग प्रतिदिन 1000 वाहनो से खनिज का परिवहन किया जावेगा जिससे क्षेत्र की व्यवस्था बद से बदतर हो जावेगा।
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
