सारंगढ़: सिटी कोतवाली क्षेत्र के टिमरलगा स्थित सबरी घाट में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हसौद क्षेत्र के देवरी मठ निवासी तीन दोस्त—सागर सिदार, रविंद्र भारद्वाज और आशीष कुर्रे—नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान आशीष कुर्रे गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान के दौरान करीब 80 मीटर दूर से युवक का शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सारंगढ़ भेज दिया गया है। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
