सारंगढ़ बिलाईगढ़, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत मृतक अमित चौहान के नॉमिनी देवनारायण चौहान को बीमा क्लेम राशि दो लाख रुपए का चेक छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा सालर के द्वारा प्रदान किया गया। सुरेश दमके लीड बैंक एसबीआई के अधिकारी ने जानकारी दी कि, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 18 से 70 वर्ष का व्यक्ति जुड़ सकता हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने पर 20 रुपये प्रति वर्ष की राशि प्रीमियम के तौर पर धारक को देनी होगी।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने के लिए आधार कार्ड का होना जरुरी हैं। अगर किसी उपभोक्ता का 1 या अधिक बचत खाते हैं तब वे किसी एक बचत खाते के जरिये योजना से जुड़ सकते हैं। यह बीमा पॉलिसी हैं जिसके तहत दुर्घटना के समय मृत्यु अथवा अपंग होने पर बीमा के राशि के लिए क्लेम किया जा सकता हैं। यह बीमा योजना 1 साल तक वेलिड रहेगी जिसे प्रति एक वर्ष बाद रिन्यू करवाना होगा। मृत्यु एवम पूर्णतः विकलांग होने पर 2 लाख रूपये एवम आंशिक तौर पर अपंग होने पर 1 लाख रुपये बीमा राशि दी जाती है। उल्लेखनीय है कि इस बीमा की शुरुआत के समय बीमा की प्रीमियम राशि 12 रूपये थी, जो अब 20 रूपये हुई है।
- राजनांदगांव में स्व. कमला वैष्णव की द्वितीय पुण्यतिथि सम्पन्न… - October 25, 2026
- प्रधानमंत्री आवास और किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप, राकेश साहू और सुशील कंप्यूटर सेंटर का नाम शिकायत में - October 7, 2026
- कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
- October 7, 2026
