दिनांक 19.02.2026
थाना- बालको नगर
जिला-कोरबा (छ.ग.)
अपराध कमांक 94/2028
धारा 296, 75(1), 78(1), 109(1) BNS
25, 27 आर्म्स एक्ट
बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही
घटना के चदघंटे बाद आरोपी को पिस्टल सहित किया गिरफ्तार
आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक नग पिस्टल, एक नग जिन्दा कारतूस व मोटर सायकल किया गया जप्त
आरोपी का नाम साहिल मसीह पिता शांतिएल मसीह, उम्र 20 वर्ष निवासी-इंदिरा नगर बालको, थाना बालको नगर जिला कोरबा (छ. ग़.)

आज दिनांक 19.02.2026 को प्रार्थी थाना बालको आकर लिखित रिपोर्ट कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि साहिल मसीह
नाम का लड़का प्रार्थी की लड़की को एक तरफा प्यार करता हूं कहकर पीछले 06 महिना से पीछा करते हुए छेड़खानी करता था। आज दिनांक 18.02.2026 के रात्रि लगभग 11:00 बजे साहिल मसीह अपने मोटर सायकल में प्रार्थी के घर के पास आकर प्रार्थी को गंदी गंदी गाली गलोच देकर हल्ला गुल्ला कर रहा था। प्रार्थी द्वारा दरवाजा खोलकर जैसे ही बार निकला तो साहिल मसीह प्रार्थी की हत्या करने की नियत से अपने पास में रखे पिस्टल से फायर कर दिया जो गोली की आवाज सुनकर प्रार्थी नीचे जमीन पर बैठ गया जिसके बाद साहिल मसीह दुबारा पीस्टल से फायर किया लेकिन गोली नहीं चला। प्रार्थी की उस रिपोर्ट पर अपराध कमाक 94/2028 थारा 296, 75(1), 78(1), 109 (1) BNS 25. 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवचना में लिया गया। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी कर उसके घर से घीराबंदी कर पकड़े जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं एक नग पिस्टल जिसके अन्दर राउण्ड भरा हुआ जप्त किया गया। आरोपी को पिस्टल कहां से मिला है उसकी जांच की जा रही है
- राजनांदगांव में स्व. कमला वैष्णव की द्वितीय पुण्यतिथि सम्पन्न… - October 25, 2026
- प्रधानमंत्री आवास और किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप, राकेश साहू और सुशील कंप्यूटर सेंटर का नाम शिकायत में - October 7, 2026
- कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
- October 7, 2026
