गेडापाली के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़। जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत गेडापाली के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता एवं इंद्रजीत बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की विशिष्ट अतिथि में हाईस्कूल प्रांगण में नवप्रवेश बच्चे को तिलक लगा कर मिष्ठान खिलाकर पुस्तक प्रदान कर प्रवेश कराया गया। कलेक्टर द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को प्रेरित करते हुए अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य निर्माण करने, भावी जीवन में अच्छे पदों में सेवा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। तत्पश्चात एक पेड़ मां के नाम पर हाईस्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। शाला प्रवेश उत्सव में प्रमुख रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस. एन. साहू , जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता नेताम, रेवती बाई साहू सरपंच, तुलसी साहू सचिव ग्राम पंचायत गेड़ापाली सहित ग्राम पंचायत गेड़ापाली के हायर सेकेंडरी, हाईस्कूल, मिडिल स्कूल, प्रायमरी स्कूल के शिक्षकगण सहित सैकड़ों छात्र एवं छात्राये उपस्थित थे।
- MMGSY सड़क निर्माण में नियमों की उड़ रही धज्जियां? गुणवत्ता पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा - June 10, 2026
- इजराइल में 3500 पद की भर्ती, प्रति माह वेतन लगभग 2 लाख : नर्सिंग की बुनियादी प्रशिक्षित युवाओं के लिए अवसर - June 9, 2026
- अवैध खनन पर क्यों खामोश है तंत्र? टिमरलगा मामले ने खड़े किए कई सवाल - June 2, 2026
