▪️ बाहर से आये लोगों का रिकार्ड खंगाल रही सारंगढ़ पुलिस, संदिग्धों पर रख रही है पैनी नज़र ।
▪️ किरायेदारों के सत्यापन हेतु चलाया गया विशेष अभियान, 04 टीमों ने 100 से अधिक घरों में जाकर किया भौतिक सत्यापन ।
▪️ आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर रख रही है सतत निगाह ।
▪️ मकान मालिक समाधान ऐप के माध्यम से भी करा सकते हैं, किराएदारों का सत्यापन।
▪️ अति पुलिस अधीक्षक ने नगरवासियों से की किरायेदार सत्यापन में सहयोग की अपील ।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के द्वारा सारंगढ़ शहर में निवासरत किरायेदारों एवं मकान मालिकों का सत्यापन की प्रक्रिया कड़ाई से करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया हैं इसी तारतम्य में आज दिनांक 19-06-2026 को अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू की अगुवाई में थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत् कमलानगर, पठार पारा,चौहान पारा, फुलझरिया पारा,बस स्टैंड,प्रताप गंज में पुलिस की 04 टीमों के द्वारा घर घर जाकर मकान में निवासरत लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया साथ ही साथ मकान मालिकों को किरायेदार की जानकारी देने के सम्बंध में पूर्व में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश से अवगत कराया। एक ही दिन में 04 टीम के द्वारा कुल 100 से अधिक घरों की सघन चेकिंग की गई है, साथ ही साथ संदिग्ध लोगों पर लगातार निगाह रखी जा रही है, एवं उनके मूल निवास स्थान के थानों से पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जानकारी मंगाई जा रही रही है । किराएदारों के सत्यापन के दौरान मकान स्वामियों को समाधान एप के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा उसके महत्व को बताते हुए समाधान एप के माध्यम से किराएदारों के सत्यापन हेतु प्रेरित किया गया ! अति पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़ श्रीमती निमिषा पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार की सघन चेकिंग लगातार जारी रहेगी तथा नगर वासियों से अधिक से अधिक किरायेदार सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कर पुलिस को सहयोग करने की अपील की गई।
