सारंगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर लगतार कार्यवाही जारी
सारंगढ़ 40 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही किया गया ।अप0क्रं0 298/2025 धारा- 34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक- 26.06.2025 को मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल जेवरा तालाब के पास घेराबंदी कर व्यक्ति तुलाराम मिरी पिता फुलचंद मिरी उम्र 55 वर्ष सा0 जेवरा थाना सारंगढ़ के कब्जे से एक नीला कलर का 35 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा अंदर भरी हुई 35 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक पीला कलर का 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टीक जरीकेन के अंदर भरी 05 लीटर जुमला- 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती- 8000 रू0 को मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त किया गया बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, प्र0आर0-16 सोनसाय यादव, आरक्षक- ओमचंद साहू, सुरेन्द्र पटेल, भुनेश्वर चंद्र,महिला आर. शंकुतला जायसवाल एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
