50 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की गई। अप0क्रं0 297/2025 धारा- 34(2)59(क) आबकारी एक्ट में मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल ग्राम कटेकोनी पहुंच कर शराब रेड कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी रंजीत अजगल्ले पिता रामाधीन अजगल्ले साकिन कटेकोनी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर कच्ची महुआ शराब 50 लीटर किमती 10000रू0 एवं ब्रिकी रकम 1250 रूपये कुल किमती 11250 रू0 क़ो जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, प्र0आर0-19 धनेश्वर उरांव, आरक्षक- पुरषोत्तम राठौर, सुरेन्द्र पटेल, योगेश कुर्रे एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।
- राजनांदगांव में स्व. कमला वैष्णव की द्वितीय पुण्यतिथि सम्पन्न… - October 25, 2026
- प्रधानमंत्री आवास और किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप, राकेश साहू और सुशील कंप्यूटर सेंटर का नाम शिकायत में - October 7, 2026
- कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
- October 7, 2026
