सारंगढ़ बिलाईगढ़, संस्कारधानी राजनांदगांव में 9 से 12 सितंबर तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। अंडर-17 आयु वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट में निशा खूंटे ने अपनी योग कुशलता का शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रिदमिक पेयर इवेंट में खिलेश्वरी बंजारे एवं निशा खूंटे की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और क्षमता का परिचय देते हुए पुनः द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। प्रतिभागियों की इस सफलता में व्यायाम शिक्षक ममता साहू की कुशल नेतृत्व एवं लगातार प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ये दोनों बालिकाएं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी (सारंगढ़) की छात्रा हैं। हरदी स्कूल के प्राचार्य विभावरी ठाकुर एवं शिक्षकगणों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
