सारंगढ़-बिलाईगढ़ 12 फरवरी
छत्तीसगढ़ में यादव समाज के 12 भागों में विभाजित विभिन्न शाखाओं के बीच एकता को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली। झेरिया यादव शाखा एवं कनौजिया यादव शाखा के बीच विवाह संपन्न कराते हुए छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज में एकता की मिसाल प्रस्तुत की गई। यह विवाह कार्यक्रम यादव समाज में नई परंपरा की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।12 फरवरी 2026 को ग्राम गगौरी में संपन्न हुआ।
इस शुभ विवाह आयोजन को झेरिया यादव समाज छत्तीसगढ़ के जिलाअध्यक्ष प्रदीप यादव एवं कोमल यादव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों,युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहे।
वर कोमल यादव, पिता पारस यादव, ग्राम गगौरी, तहसील बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, झेरिया यादव समाज
वधू रीना यादव, पिता दशरथ यादव, ,कनौजिया यादव समाज,
इस विवाह को समाज में एकता, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया जा रहा है। उपस्थित लोगों ने इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया और कहा कि इससे यादव समाज में संगठनात्मक मजबूती एवं पारस्परिक संबंधों में वृद्धि होगी।समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज के विभिन्न वर्गों में दूरी कम होगी और छत्तीसगढ़ में यादव समाज की एकजुटता को नई दिशा मिलेगी। यह विवाह आयोजन छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज में एकता की मजबूत मिसाल बना।
- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर हितग्राही को गुमराह करने का आरोप, शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग - May 20, 2026
- भारत माता चौक स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में डब्बों में डीजल लेने उमड़ी भीड़, नियमों की उड़ रही धज्जियां - May 16, 2026
- महंगाई और उर्वरक संकट पर भाजपा को घेरा, पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला - May 16, 2026
