सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) के विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश हेतु आनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जून 2025 निर्धारित है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में संचालित एक वर्षीय व्यवसाय कोपा, स्टेनो (हिंदी), वेल्डर, मैकेनिक डीजल एवं द्विवर्षीय व्यवसाय इलेक्ट्रीशियन, फिटर में प्रवेश के हेतु सीजीआईटीआई डॉट एडमिशन्स डॉट एनआईसी डॉट इन
वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in/ पर 25 जून 2025 तक पंजीयन किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रवेश के संबंध में अधिक जानकारी अपने नजदीकी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से भी प्राप्त की जा सकती है।
Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर हितग्राही को गुमराह करने का आरोप, शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग - May 20, 2026
- भारत माता चौक स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में डब्बों में डीजल लेने उमड़ी भीड़, नियमों की उड़ रही धज्जियां - May 16, 2026
- महंगाई और उर्वरक संकट पर भाजपा को घेरा, पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला - May 16, 2026
