सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश सत्र 2025-26 एवं 2025-27 के लिए संस्था में संचालित कोपा, फीटर , वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन आदि व्यवसायों में रिक्त स्थानो हेतु ऑनलाईन प्रवेश के लिए राज्य सरकार ने एक अवसर और प्रदान किया है, जिसके आवेदन प्रकिया के लिए पुनः पोर्टल खोला गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट सीजीआईटीआई डॉट एडमिशन डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर 16 अगस्त 2025 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर या नजदीकी च्वाईस सेंटर, कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए लिंक https://cgiti.admissions.nic.in/ है।
पूर्व में आवेदन कर चुके आवेदकों को दोबारा करना होगा प्राथमिकता क्रम
पूर्व के आवेदक जो अगली चरण (राउड) में शामिल होना चाहते हैं। उन्हे अपने लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल संस्था और व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुनः किया जाना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें अगले चरण में शामिल नहीं किया जाएगा।
आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी इस वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका को भली-भांति अध्ययन कर लें। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिये अभ्यर्थी अपने नजदीकी आईटीआई से या वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर हितग्राही को गुमराह करने का आरोप, शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग - May 20, 2026
- भारत माता चौक स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में डब्बों में डीजल लेने उमड़ी भीड़, नियमों की उड़ रही धज्जियां - May 16, 2026
- महंगाई और उर्वरक संकट पर भाजपा को घेरा, पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला - May 16, 2026
