सारंगढ़ बिलाईगढ़। कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना खेलभाठा सारंगढ़ ने इच्छुक महिला उम्मीदवार से ग्राम मुड़पार छोटे, हिर्री और रेड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु 24 सितंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज, 5वी, 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित कर आवेदन पत्र में संलग्न किया जाना अनिवार्य है। इन आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका भर्ती के लिए आवेदिका को संबंधित गांव का निवासी होना चाहिए। गांव के मतदाता सूची में नाम दर्ज हो या गांव के सरपंच और सचिव दोनों का हस्ताक्षर युक्त निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए या पटवारी का हस्ताक्षर होना चाहिए।
- MMGSY सड़क निर्माण में नियमों की उड़ रही धज्जियां? गुणवत्ता पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा - June 10, 2026
- इजराइल में 3500 पद की भर्ती, प्रति माह वेतन लगभग 2 लाख : नर्सिंग की बुनियादी प्रशिक्षित युवाओं के लिए अवसर - June 9, 2026
- अवैध खनन पर क्यों खामोश है तंत्र? टिमरलगा मामले ने खड़े किए कई सवाल - June 2, 2026
