सुवाताल, सारंगढ़-बिलाईगढ़।
ग्राम पंचायत सुवाताल में पिछले छह महीनों से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग अधूरी है।विद्युत विभाग द्वारा विद्युत पोल लगा दिए गए हैं, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, जिससे गांव में कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इसको लेकर आज एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष सागर दीवान ने सहायक यंत्री, कोतरी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं किया गया, तो सहायक यंत्री कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की कमी के कारण उनके यहां पंखा, कूलर, कृषि उपकरण चलाना मुश्किल हो गया है, और रात में अंधेरे में रहना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग है कि बिजली व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त किया जाए, ताकि उन्हें मूलभूत सुविधा का लाभ मिल सके।

- MMGSY सड़क निर्माण में नियमों की उड़ रही धज्जियां? गुणवत्ता पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा - June 10, 2026
- इजराइल में 3500 पद की भर्ती, प्रति माह वेतन लगभग 2 लाख : नर्सिंग की बुनियादी प्रशिक्षित युवाओं के लिए अवसर - June 9, 2026
- अवैध खनन पर क्यों खामोश है तंत्र? टिमरलगा मामले ने खड़े किए कई सवाल - June 2, 2026
