सारंगढ़ अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रेड़ा 9 मई 2026, शनिवार को गुपचुप खाने के बाद करीब 50 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए, जिनमें 3 छोटे बच्चे और एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं। प्रभावित लोगों को पेट दर्द, बुखार, उल्टी और दस्त जैसी शिकायतें होने पर 30 लोग सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

लगभग 20 लोग घर पर रहकर ही उपचार करा रहे हैं। वहीं वही
गर्भवती महिला की हालत गंभीर होने पर उसे रायगढ़ रेफर किया गया है।

ग्राम पंचायत रेड़ा की सरपंच श्रीमती गणेश्वरी पुराईन ने घटना के बाद ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में बाहरी खाना-पीना बंद करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रमेश खूँटे आधी रात को जिला चिकित्सालय पहुंचे और भर्ती मरीजों का हालचाल जाना।
