मौहाढौढा में आगजनी से किसानों को लाखों का नुकसान
सारंगढ़ के नजदीकी ग्राम मौहाढौढा में गेहूं की खड़ी फसल में लगी भीषण आग से लगभग 15 से 20 एकड़ फसल जलकर खाक हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और किसान आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
किसानों से चर्चा करने पर पता चला कि आग लगने से पहले अचानक आंधी-तूफान आया था, उसके बाद तेज धूप निकल गई, जिससे सूखी फसल और पराली ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग पूरे खेत में फैल गई। इस आगजनी की घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
किसानों ने बताया कि उन्होंने बजाज एलियांज कंपनी में फसल बीमा कराया है। इस संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम की प्रक्रिया कर किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके बाद किसानों को बीमा राशि प्रदान की जाएगी।

ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि किसानों को हुए भारी नुकसान से राहत मिल सके।
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
