गाताडीह, जुलाई 2025 — सेवा सहकारी समिति गाताडीह में जून एवं जुलाई माह के दौरान फर्जी मानदेय भुगतान का गंभीर मामला सामने आया है। समिति प्रबंधक श्री शैलेश कुमार चंद्रा एवं अपैक्स बैंक के शाखा प्रबंधक (प्राधिकृत अधिकारी) श्री एस.के. साहू पर आरोप है कि दोनों ने मिलीभगत कर बिना कार्य के फर्जी नामों पर मानदेय स्वीकृत कर भुगतान करवा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, समिति के खातों से ऐसे व्यक्तियों को मानदेय जारी किया गया जो समिति में कार्य नहीं किया है, दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच में हस्ताक्षर की गड़बड़ी, उपस्थिति का अभाव और प्रक्रिया में अनियमितता पाई गई है।
विभागीय अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच समिति गठित कर दी गई है, जो सभी दस्तावेजों की बारीकी से समीक्षा कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
घोटाले की सूचना मिलते ही गाताडीह समिति कर्मचारीयों विभागीय अधिकारी को शिकायत पत्र के माध्यम से सूचना दिया।
अधिकारियों की चुप्पी संदेहास्पद
जब इस मामले पर समिति प्रबंधक श्री शैलेश कुमार चंद्रा और शाखा प्रबंधक श्री एस.के. साहू से संपर्क किया गया, तो दोनों ने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उनकी चुप्पी ने इस प्रकरण पर और भी संदेह खड़ा कर दिया है।
अगला कदम
जांच रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो दोनों अधिकारियों पर आपराधिक मामला भी दर्ज हो सकता है।
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
