सारंगढ़। जिला मुख्यालय में कलेक्टर परिसर सारंगढ़ के सामने बाजार से कचहरी जाने वाले मुख्य मार्ग पर हफ्तों से एक पेड़ की डाल लटक रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह डाल काफी समय से झूल रही है, लेकिन अब तक इसे हटाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थिति और भी चिंताजनक इसलिए है क्योंकि यह स्थान एक मोड़ पर स्थित है, जहां दृश्यता पहले से कम रहती है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

आरोप है कि नगर पालिका के जिम्मेदार अमले द्वारा इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। रोजाना सैकड़ों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन जोखिम के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
इस समाचार के बाद देखना यह हैं कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी दिखाने में कितने समय लेते है
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
