सारंगढ़ बिलाईगढ़। विश्व साइकिल दिवस के मद्देनजर फिटनेस को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के उद्देश्य से सारंगढ़ के खेलभाटा मैदान से विश्राम गृह तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में जिले के कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, एसडीएम प्रखर चंद्राकर डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू सहित इच्छुक खिलाड़ी, विद्यार्थी, युवा, बच्चे एवं जनसामान्य ने रैली में सायकल चलाकर फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर प्रभारी खेल अधिकारी कौशल ठेठवार सहित व्यायाम शिक्षकों ने रैली के आयोजन में अपनी सहभागिता दी। रैली के दौरान आगे पीछे पुलिस टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी।
Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
