सारंगढ़ बिलाईगढ़,कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राईस मिलरों की समीक्षा बैठक की। जिला के ऐसे राईस मिलर जिन्होने धान के ई-नीलामी के अंतर्गत एक भी प्राईस मैच नहीं किया है। जिले के ऐसे सभी राईस मिलरों को 02-02 स्टेक प्राईस मैच अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिए। कलेक्टर ने भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा की स्थिति का समीक्षा कर मिलरों को त्वरित गति से चावल जमा करने के निर्देश दिये। बैठक के बाद कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे सारंगढ़ स्थित धान संग्रहण केन्द्र टीसीपीसी का निरीक्षण किया एवं संग्रहण केन्द्र में स्टेक में रखे गये धान के त्वरित उठाव करने जिला खाद्य अधिकारी एवं जिला विपणन अधिकारी को निर्देश दिये। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, जिला विपणन अधिकारी शीतल कुमार भोई, जिला प्रबंधक खाद एवं नागरिक आपूर्ति निगम एवं समस्त सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक उपस्थित थे।
- राजनांदगांव में स्व. कमला वैष्णव की द्वितीय पुण्यतिथि सम्पन्न… - October 25, 2026
- प्रधानमंत्री आवास और किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप, राकेश साहू और सुशील कंप्यूटर सेंटर का नाम शिकायत में - October 7, 2026
- कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
- October 7, 2026
