कलेक्टर ने छात्रावास की कमी को दूर करने के लिए अधिकारियो को दी जिम्मेदारी
सारंगढ़ बिलाईगढ़,कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने रविवार को दोपहर में सारंगढ़ तहसील के प्रीमेट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास हरदी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने छात्रावास का निरीक्षण कर सभी बालिकाओं से परिचय के साथ साथ कौन कौन से क्लास में पढ़ते हो, खाना ठीक से मिलता है कि नहीं पूछकर जानकारी लिया। बालिकाओं ने कलेक्टर को पानी की समस्या बताई और खेल सामग्री की मांग की, जिस पर कलेक्टर द्वारा खेल सामग्री देने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान तहसीलदार आयुष तिवारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने प्री मेट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया, तब अधीक्षिका अनुपस्थित थी, वहीं 50 सीटर छात्रावास में 25 बच्चे उपस्थित थे। इस छात्रावास में 02 बारहवीं की छात्रा हैं। यहां खेल सामग्री की कमी, पानी की कमी और बाथरूम का दरवाजा टूटा गया है, दरवाजाविहीन है। इन सभी कमी को जल्द ठीक करने के लिए कलेक्टर ने अधिकारियो को सयुंक्त रूप से जिम्मेदारी दी है।
- राजनांदगांव में स्व. कमला वैष्णव की द्वितीय पुण्यतिथि सम्पन्न… - October 25, 2026
- प्रधानमंत्री आवास और किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप, राकेश साहू और सुशील कंप्यूटर सेंटर का नाम शिकायत में - October 7, 2026
- कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
- October 7, 2026
