सारंगढ़।लगातार हो रही बारिश के चलते सारंगढ़-सरसीवा मार्ग स्थित ग्राम पंचायत चुरेला के पास एनएच-130बी पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। हालांकि, अब तक किसी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना की सूचना नहीं है।
इसके बावजूद बस, ट्रक, कार एवं बाइक चालक जोखिम उठाकर पुल पार कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। मामले की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। प्रशासन से अपील की जा रही है कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएं तथा पुल पर आवागमन को नियंत्रित किया जाए।
Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
