सारंगढ़ बिलाईगढ़, कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना खेलभाठा सारंगढ़ ने इच्छुक महिला उम्मीदवार से ग्राम मुड़पार छोटे, हिर्री और रेड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु 24 सितंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज, 5वी, 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित कर आवेदन पत्र में संलग्न किया जाना अनिवार्य है। इन आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका भर्ती के लिए आवेदिका को संबंधित गांव का निवासी होना चाहिए। गांव के मतदाता सूची में नाम दर्ज हो या गांव के सरपंच और सचिव दोनों का हस्ताक्षर युक्त निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए या पटवारी का हस्ताक्षर होना चाहिए।
अथवा
एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय खेलभाठा सारंगढ़ ने ग्राम मुड़पार छोटे, हिर्री और रेड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु 24 सितंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। आवेदिका संबंधित गांव का निवासी होने के साथ आठवी उत्तीर्ण होना चाहिए।
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
