filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; niceRunStatus: 2; hdrForward: 0; shaking: 0.000000; highlight: 0; motionR: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 0; brp_del_th: 0.0000,0.0000; brp_del_sen: 0.0000,0.0000; delta:1; bokeh:1; sv:16.0.18.12.W30; ispap:1; papproctime: 2026:09:26 10:27:23; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (12, 0);aec_lux: 148.46687;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather:Cloudy, icon:1, weatherInfo:100;temperature: 38;zeissColor: bright;
बिलाईगढ़ जोक नदी किनारे संचालित अमित होटल पर पंपलेट के इस्तेमाल को लेकर लोगों में नाराजगी, शासकीय जमीन पर कब्जे का भी आरोप
सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्राम महराजी में शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र वाले पंपलेट का कथित रूप से नाश्ता परोसने में इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जोक नदी के किनारे संचालित अमित होटल में समोसा, भजिया और मिर्ची जैसे खाद्य पदार्थों को शहीद वीर नारायण सिंह की तस्वीर वाले पंपलेट में लपेटकर ग्राहकों को दिए जाने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि ग्राहक उक्त पंपलेट में रखे खाद्य पदार्थ खाते हैं और बाद में इस्तेमाल किए गए पंपलेट को होटल परिसर में रखी बाल्टी में फेंक दिया जाता है। लोगों का आरोप है कि बाद में इन पंपलेटों को कुत्ते भी चाटते नजर आते हैं। पंपलेट पर शहीद वीर नारायण सिंह का चित्र होने के कारण इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और इसे शहीद के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताया जा रहा है।
मौके से सामने आई तस्वीर में विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम से संबंधित पंपलेट पर शहीद वीर नारायण सिंह का चित्र दिखाई दे रहा है। हालांकि, पंपलेट का खाद्य सामग्री परोसने में इस्तेमाल किस स्तर पर और कितने समय से किया जा रहा है, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी।
शासकीय जमीन पर होटल संचालित करने का भी आरोप
इसी मामले के साथ होटल संचालक पर जोक नदी के किनारे शासकीय भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर होटल संचालित करने का आरोप भी लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व विभाग द्वारा मौके का निरीक्षण कर भूमि का सीमांकन कराया जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि होटल जिस जमीन पर संचालित है, वह निजी है या शासकीय।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र वाले पंपलेट के इस्तेमाल की जांच करने तथा शासकीय भूमि पर कथित कब्जे की भी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
नोट: होटल संचालक अमित या संबंधित पक्ष का पक्ष इस मामले में सामने नहीं आया है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

- राजनांदगांव में स्व. कमला वैष्णव की द्वितीय पुण्यतिथि सम्पन्न… - October 25, 2026
- प्रधानमंत्री आवास और किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप, राकेश साहू और सुशील कंप्यूटर सेंटर का नाम शिकायत में - October 7, 2026
- कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
- October 7, 2026
