सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 जुलाई 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों से समन्वय कर आवास निर्माण में कार्य प्रगति लाने, तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामग्री उपलब्धता में सहायता के लिए चंवरपुर क्लस्टर में आवास मित्र लीलाम्बर महंत का चयन किया गया था, किन्तु आवास मित्र महंत के द्वारा बैठकों में अनुपस्थित रहने के साथ-साथ ग्राम पंचायत अमेठी के अप्रारंभ, अपूर्ण आवास वाले हितग्राहियों के आईडी में किसी दूसरे निर्माणाधीन आवासों का जियोटैग कर आगामी किश्त दिलाने हेतु अनियमितता की गई। आवास मित्र महंत के द्वारा कार्य करने में कोई रूचि नहीं लेने, आवास पूर्णता की प्रगति कम करने और नोटिस का जवाब नहीं देने के कारण कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ ने लीलाम्बर महंत को आदेश जारी कर आवास मित्र पद से पृथक किया है।
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
