सड़क जर्जर, ग्रामीण लोग कई वर्षों से ठीक होने का कर रहे हैं।इंतिजार
गड्ढों में दल–दल व जलजमाव होने से विद्यार्थिया है। परेशान
आवागवन करने वाले लोग,जान हथेली में रखकर करते हैं। सड़क तय
सारंगढ़ बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ क्षेत्र के पेंड्रावन, सरधाभाठा,बालपुर के लोग कई वर्षों से सड़क की बदहाली से जूझ रहे हैं। मुख्य मार्ग पेंड्रावन,सरधाभाठा व बालपुर PWD सड़क पुरी तरह जर्जर हो चुका है।बरसात के मौसम में कीचड़ और जल-जमाव में तब्दील होने वाले रास्ते पर जब लोग आवागमन करने लगते हैं।तो अपने जान के लिए दुवा मांगते गुजरते हैं। सड़क की चप्पे-चप्पे में बड़े बड़े गड्डे और जल-जमावडा राहगीरों के लिए खतरा बना रहता हैं। राहगीर मजबूर होकर रास्ते तय करता है।इन रास्ते से अपने सपनों को पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे पढ़ने के लिए आना जाना करते हैं।पर सड़क मे दल-दल व बड़े-बड़े गड्ढे होने से छात्र छात्राएं फिसलकर गिर जाते हैं।और स्कूल ड्रेस वह कांपी पुस्तक भीग जाते हैं।जिसके कारण स्कूल के कई बच्चे स्कूल नहीं जा पाते।
ग्रामीणों ने बताया कि अब तक विभाग द्वारा सड़क रिपेयरिंग की पहल करने नहीं आए है। जिससे स्थानीय लोग काफी नाखुश हैं।कीचड़ और गड्ढों की वजह से लोग अक्सर दुर्घटनाओं का शिकार होते रहते हैं।ग्रामीणों ने कई बार सम्बंधित अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत करा चुके है। बावजूद उसके, अभी तक कोई भी सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा निरिक्षण,या जांच करना मुनासिब नहीं समझा है।

- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर हितग्राही को गुमराह करने का आरोप, शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग - May 20, 2026
- भारत माता चौक स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में डब्बों में डीजल लेने उमड़ी भीड़, नियमों की उड़ रही धज्जियां - May 16, 2026
- महंगाई और उर्वरक संकट पर भाजपा को घेरा, पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला - May 16, 2026
