सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा चाकू बाजी करने वालो के ऊपर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ क़ो चाकूबाजी के आरोपी तो त्वरित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई । अप0 क्र0 294/2025 धारा- 109 (1) बी०एन०एस० मे दिनांक 21.06.2025 को प्रार्थी ललित बरेठ साकिन नवरंगपुर थाना कोतवाली सांरगढ़ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके बड़े भाई लखन बरेठ गांव के संजू नंदे के पान ठेला के पास समान लेने गया था। उसी समय गांव के जितेन्द्र सिदार पीछे तरफ से लखन बरेठ को जान से मारने की नियत से गले पर धारदार चाकू से वार कर दिया जो गंभीर रुप से घायल होने पर ईलाज के लिए राधाकृष्ण अस्पताल सांरगढ़ मे गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया ।रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी की सूचना मिलने पर आरोपी जितेन्द्र सिदार पिता चमरा सिदार उम्र 22 वर्ष साकिन नवरंगपुर क़ो अभिरक्षा मे लेकर घटना में प्रयुक्त चाकू को गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिर. कर दिनांक 22.06.2025 क़ो न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, सउनि नीलाकर सेठ, प्र0आर0-19 धनेश्वर उरांव, प्र0 आर0- 14 अर्जुन पटेल, आरक्षक- ओमचंद साहू, सुरेन्द्र पटेल, पुरषोत्तम राठौर, सुरेश आनंद एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
