बिलाईगढ़ / बिलाईगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक एवं किसान कांग्रेस की किसान रैली का आयोजन किया गया। विधायक कार्यालय, बिलाईगढ़ में आयोजित मासिक बैठक में विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे शामिल हुईं। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक के पश्चात किसान कांग्रेस द्वारा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकाली गई। रैली के बाद विधायक कविता प्राण लहरे की उपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बिलाईगढ़ को ज्ञापन सौंपकर किसानों की मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई।
संगठन की मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
विधायक कार्यालय, बिलाईगढ़ में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और विधानसभा क्षेत्र में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया गया। साथ ही क्षेत्र के लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने पर चर्चा हुई।

किसान कांग्रेस ने निकाली रैली
मासिक बैठक के पश्चात किसान कांग्रेस द्वारा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर विधायक कार्यकय से sdm कार्यालय तक किसान रैली निकाली गई। रैली में विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने सहभागिता की। इस दौरान किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण और कृषि संबंधी व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार की मांग की गई।
किसान कांग्रेस ने रैली के माध्यम से किसानों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने तथा उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
किसान कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी 1 नवंबर से प्रारंभ की जाए। विधायक ने कहा कि धान खरीदी किसानों की आजीविका और आर्थिक हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में खरीदी प्रक्रिया समय पर शुरू करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी का सामना न करना पड़े।पवनी एवं बिलाईगढ़ में स्वीकृत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की स्थापना जल्द शुरू करने की मांग
किसान कांग्रेस ने नगर बिलाईगढ़ एवं पवनी में स्वीकृत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की स्थापना का कार्य जल्द प्रारंभ करने की मांग भी उठाई।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पवनी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अब तक बैंक की स्थापना एवं संचालन शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते क्षेत्र के किसानों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलने का इंतजार है।
पवनी एवं बिलाईगढ़ में स्वीकृत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की स्थापना जल्द शुरू करने की मांग
किसान कांग्रेस ने नगर बिलाईगढ़ एवं पवनी में स्वीकृत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की स्थापना का कार्य जल्द प्रारंभ करने की मांग भी उठाई।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पवनी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अब तक बैंक की स्थापना एवं संचालन शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते क्षेत्र के किसानों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलने का इंतजार है।
किसान कांग्रेस ने मांग की कि संबंधित विभाग एवं प्रशासन आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर बैंक की स्थापना और संचालन प्रारंभ कराएं, ताकि बिलाईगढ़ एवं पवनी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को सहकारी बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिल सके और उन्हें बैंकिंग संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
बिलाईगढ़ पवनी में स्वीकृत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की स्थापना एवं संचालन शीघ्र शुरू कराने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी गई।

इस दौरान किसानों की समस्याओं का निराकरण करने और उनकी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष श्री लकेश्वर देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता छत्रसाल साहू, रामनारायण भट्ट, जागेश्वर लहरे, राजकुमार जांगड़े, आशीष भट्ट, शेखर भट्ट, किसान नेता रामकुमार साहू,विनोद साहू,रोहित साहू, कौशल साहू, धनसाय साहू, सुधा चौहान, अरविंद मनहर, यशवंत साहू, निर्मला लहरे, भगवानू जायसवाल, भूपेंद्र यादव, मालिकराम धीरहे, लक्ष्मीनारायण साहू, बाबूलाल पटेल, प्रेमलाल चंद्र, अशोक साहू, दिलीप रात्रे, संजय साहू, महेतलर साहू, अमृत साहू, धनेश साहू, गोपाल यादव, मिथलेश लहरे, बृजमोहन चंद्रा, पीतांबर साहू, जगदीश साहू, धनेश्वर पटेल, बुदेराम, भोजकुमार साहू, मुरलीधर चौधरी, अमृत साहू,रामनारायण साहू, सीमा जोशी, पुकराम कुर्रे, राहुल साहू, राहुल मिर्रे, खगेश पटेल, कैलास कुर्रे, बल्लू नवरात, संजय कुर्रे, रघुवीर साहू, राहुल भास्कर, भोज खटे, अविनाश वर्मा, लोखनाथ पटेल, सहारता दास महंत एवं चमरू साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित रहे।
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
- राजनांदगांव में स्व. कमला वैष्णव की द्वितीय पुण्यतिथि सम्पन्न… - October 25, 2026
- प्रधानमंत्री आवास और किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप, राकेश साहू और सुशील कंप्यूटर सेंटर का नाम शिकायत में - October 7, 2026
