गर्मी से परेशान और खेती के लिए किशान कर रहे बारिश का इंतिजार हुआ खत्म मानसूँन के आते ही लोगो को मिलती राहत है
अब ग्रामीणों को नए मुसीबत पंचायत के जिम्मेवार व्यक्ति का ‘अ’ बेवस्था का सामना करना पड़ रहा
स्कूल, आंगनवाड़ी और दुर्गा मंदिर के सामने जलभराव, बच्चों व ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल
जशपुर। ग्राम पंचायत जशपुर में प्राथमिक स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र एवं दुर्गा मंदिर के सामने सड़क पर जलभराव होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण स्कूली बच्चों, आंगनवाड़ी आने वाले छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क तालाब का रूप ले लेती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी ग्राम पंचायत के सरपंच विधाता पटेल को दी गई, लेकिन सरपंच का कहना है कि पंच को बोलो और अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल, आंगनवाड़ी और दुर्गा मंदिर के सामने जमा पानी की निकासी कर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
