अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सारंगढ़ में मुख्य अतिथि होंगे मंत्री श्री टंकराम वर्मा
सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा शनिवार और रविवार क़ो जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री शनिवार क़ो दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस सारंगढ़ आएंगे और 1:30 बजे शासकीय हाईस्कूल गोडम में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण में शामिल होंगे। शाम 4:30 बजे कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस सारंगढ़ में करेंगे। इसी प्रकार मुख्य अतिथि टंकराम वर्मा रविवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सारंगढ़ के कृषि उपज मंडी परिसर में प्रातः 6 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
