सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 4284 परीक्षार्थी उपस्थित, 1758 अनुपस्थित
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जून 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र अशोका पब्लिक स्कूल, सीपीएम कॉलेज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दानसरा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय सारंगढ़ और पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय शासकीय कालेज सारंगढ़ के कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों और परीक्षा व्यवस्था का कलेक्टर ने अवलोकन किया और परीक्षा केंद्र अध्यक्षों से परीक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिए। इस दौरान अपर कलेक्टर एस के टंडन, सहायक नोडल अधिकारी नरेश चौहान, सीएमओ राजेश पांडेय उपस्थित थे।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा रविवार 15 जून को पूर्वान्ह में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में इस परीक्षा के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें कुल 6042 परीक्षार्थियों में से 4284 उपस्थित, 1758 अनुपस्थित थे।

- राजनांदगांव में स्व. कमला वैष्णव की द्वितीय पुण्यतिथि सम्पन्न… - October 25, 2026
- प्रधानमंत्री आवास और किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप, राकेश साहू और सुशील कंप्यूटर सेंटर का नाम शिकायत में - October 7, 2026
- कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
- October 7, 2026
