सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बड़ा हादसा टल गया, जहां सब्जियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
यह घटना सारंगढ़-सरायपाली मार्ग पर बटाउपाली के पास सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
अंबिकापुर से सरायपाली जा रही गाड़ी अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई।
गाड़ी सड़क से उतरकर सीधे खेत में जाकर पलट गई।
हादसे के बाद सड़क और खेत में सब्जियां बिखर गईं, जिससे काफी नुकसान हुआ।
राहत की बात यह रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई।
Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
