मौहाढौढा में आगजनी से किसानों को लाखों का नुकसान
सारंगढ़ के नजदीकी ग्राम मौहाढौढा में गेहूं की खड़ी फसल में लगी भीषण आग से लगभग 15 से 20 एकड़ फसल जलकर खाक हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और किसान आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
किसानों से चर्चा करने पर पता चला कि आग लगने से पहले अचानक आंधी-तूफान आया था, उसके बाद तेज धूप निकल गई, जिससे सूखी फसल और पराली ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग पूरे खेत में फैल गई। इस आगजनी की घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
किसानों ने बताया कि उन्होंने बजाज एलियांज कंपनी में फसल बीमा कराया है। इस संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम की प्रक्रिया कर किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके बाद किसानों को बीमा राशि प्रदान की जाएगी।

ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि किसानों को हुए भारी नुकसान से राहत मिल सके।
- मुड़पार (दे) में शौचालय और पंचायत भवन निर्माण वर्षों से अधूरे, RTI में जनपद CEO ने बताया प्रगतिरत - June 15, 2026
- MMGSY सड़क निर्माण में नियमों की उड़ रही धज्जियां? गुणवत्ता पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा - June 10, 2026
- इजराइल में 3500 पद की भर्ती, प्रति माह वेतन लगभग 2 लाख : नर्सिंग की बुनियादी प्रशिक्षित युवाओं के लिए अवसर - June 9, 2026
