सारंगढ़। रविवार को सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ का बहुप्रतीक्षित निर्वाचन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस निर्वाचन में कुल 1588 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर परिषद के नए नेतृत्व का चुनाव किया। मतगणना का कार्य सतनाम भवन, मौहारभाठा कुटेला में सम्पन्न हुआ।
निर्वाचन परिणाम इस प्रकार रहे –

अध्यक्ष पद पर – भोला दास भारद्वाज निर्वाचित
उपाध्यक्ष पद पर – रमेश कुमार अनंत निर्वाचित
महिला उपाध्यक्ष पद पर – सुश्री भानु प्रभा जोल्हे निर्वाचित
सचिव पद पर – तेजेश्वर सिंह रात्रे निर्वाचित
सह सचिव पद पर – रोहित कुमार महिलाने निर्वाचित
कोषाध्यक्ष पद पर – कृष्ण लाल अजगलै निर्वाचित
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों एवं उपस्थित लोगों ने बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनका नेतृत्व संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा। इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ सदस्यों ने भी संगठन की एकता और समाज सेवा के संकल्प को दोहराया।

सतनामी समाज के इस लोकतांत्रिक आयोजन ने समाज में नई ऊर्जा का संचार किया है और आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और सशक्त करने का मार्ग प्रशस्त किया है।
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
