▪️ आरोपी से कुल 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त
▪️ आरोपी का नाम – गौरीशंकर कुर्रे पिता ललित कुर्रे उम्र 23 वर्ष ग्राम भीखमपुरा थाना सरिया,जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निमिषा पांडे, अति. पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में थाना सरिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है । दिनांक 03/01/26 को दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भीखमपुरा का गौरीशंकर कुर्रे भारी मात्रा में शराब लेकर पैदल आ रहा है कि मुखबिर सूचना पर भीखमपुरा गौशाला के पास कच्ची रास्ता में घेराबंदी कर आरोपी गौरीशंकर को पकड़ा गया।आरोपी गौरीशंकर कुर्रे पिता ललित कुर्रे उम्र 23 वर्ष ग्राम भीखमपुरा थाना सरिया,जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से प्लास्टिक बोरी के अंदर पालीथीन में भरा 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 4000रू मिलने पर अवैध महुआ शराब को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया तथा आरोपी गौरीशंकर के विरुद्ध थाना सरिया में अप क्र 04/26 धारा 34(2),59 (क)आबकारी एक्ट कायम कर विधिवत् कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्र आर विजय यादव आर.दिलीप स्नेही, दिगंबर पटेल,खेमलाल,नर्मदा यादव और समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
- MMGSY सड़क निर्माण में नियमों की उड़ रही धज्जियां? गुणवत्ता पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा - June 10, 2026
- इजराइल में 3500 पद की भर्ती, प्रति माह वेतन लगभग 2 लाख : नर्सिंग की बुनियादी प्रशिक्षित युवाओं के लिए अवसर - June 9, 2026
- अवैध खनन पर क्यों खामोश है तंत्र? टिमरलगा मामले ने खड़े किए कई सवाल - June 2, 2026
