सारंगढ़-बिलाईगढ़।जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत नगरदा के ग्रामीण पुकराम बंजारे ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाकर अपने घर को सौर ऊर्जा से रोशन कर दिया है। रिटायर्ड शिक्षक पुकराम ने योजना का लाभ लेते हुए अपने घर पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया, जिससे उनका घर बिजली से जगमगा उठा है और बिजली बिल में भी भारी कमी आई है। उन्होंने सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए ₹1,70,000 का भुगतान किया, जिसमें सरकार की ओर से ₹78,000 की सब्सिडी दी गई।
यूट्यूब बना जानकारी का स्रोत
पुकराम ने कहा कि उन्हें इस योजना की जानकारी यूट्यूब के माध्यम से मिली। इस योजना का लाभ उठाने के बाद अब मेरा बिजली बिल बहुत कम आ रहा है। यह मेरे जैसे साधारण व्यक्ति के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हुआ। लंबे समय से सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना करने का इच्छा था। वह बिजली के बढ़ते बिलों से वह परेशान था। ग्रामीण पुकराम ने इस योजना को लागू करने के लिए केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार का विशेष रूप से आभार प्रकट करते हुए कहा, “यह पहल बहुत ही सराहनीय है। सामान्य व्यक्ति भी इस योजना का लाभ लेकर अपने घर को सौर ऊर्जा से रोशन कर सकता है।” पुकराम बंजारे का यह कदम न केवल ग्राम नगरदा में बल्कि पूरे क्षेत्र में एक प्रेरणा का स्रोत बन गया है। वह सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। सौर ऊर्जा का उपयोग करने से न केवल उनके खर्चों में कमी आई है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि वे इस योजना का लाभ लें और सौर ऊर्जा को अपनाएं।
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
