🔸 सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस ने महीनेभर में 92 लोगों को खोज कर किया परिजनों को सुपुर्द
सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के गुम बालक, बालिकाओं ,पुरुष एवं महिलाओं की एक मिशन के तौर पर खोजबीन हेतु सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पुलिस के द्वारा जून माह में तलाश अभियान चलाया गया l सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक श्री आँजनेय वार्ष्णेय के कुशल मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा जून माह में 22 बालिका, 60 महिला, 2 बालक तथा 8 पुरुष कुल 92 लोगों को देश एवं राज्य के विभिन्न स्थानों से खोज कर उनके परिजनों से मिलाकर तलाश अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया गया l सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा निरंतर रूप से गुम बालक, बालिकाओं, महिला एवं पुरुषों की खोजबीन निरंतर रूप से की जा रही है l
Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
