सारंगढ़ बिलाईगढ़, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा 02 जनवरी 2025 को 36 शिक्षकों के लिए संविदा भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। जनसामान्य को जानकारी के लिए इसका विज्ञापन सारंगढ़ जिले की वेबसाइट में अपलोड किया गया था। साथ ही 4 जनवरी को 5 दैनिक अखबारों में समाचार के रूप में भर्ती का प्रकाशन किया गया था। इसी प्रकार 5 जनवरी को 1 दैनिक अखबार में यह पुनः प्रकाशित हुआ था। संविदा भर्ती विज्ञापन का वॉक इन इंटरव्यू 10 जनवरी 2025 को लिया गया। कार्यालय कलेक्टर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा 17 जुलाई 2025 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समिति जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा कुल 36 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किए जा रहे भर्ती के संबंध में जांच हेतु जिला स्तरीय जांच समिति गठित किया गया था। जांच समिति के द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन एवं अभिमत के आधार कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समिति जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा 04 अगस्त 2025 को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।
- MMGSY सड़क निर्माण में नियमों की उड़ रही धज्जियां? गुणवत्ता पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा - June 10, 2026
- इजराइल में 3500 पद की भर्ती, प्रति माह वेतन लगभग 2 लाख : नर्सिंग की बुनियादी प्रशिक्षित युवाओं के लिए अवसर - June 9, 2026
- अवैध खनन पर क्यों खामोश है तंत्र? टिमरलगा मामले ने खड़े किए कई सवाल - June 2, 2026
