जिला– सारंगढ़ बिलाईगढ़
▪️ शहर के सभी एंट्री एग्जिट रूट व मुख्य मार्ग , चौक चौराहों पर लगाया गया AI based CCTV कैमरा
▪️ 30 नए व 7 पुराने AI based NPR कैमरों के माध्यम से रखी जाएगी शहर पर निगाह
▪️ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी निगरानी
जिले में सतत् निगरानी रखने व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सारंगढ़ पुलिस द्वारा शहर भर में हाईटेक निगरानी व्यवस्था का शुभारंभ किया गया है ।
जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे व पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा आज दिनांक 11.12.2025 को सारबिला दृष्टि नामक एकीकृत कैमरा निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया गया जिसमे 30 नए व 7 पुराने AI based NPR कैमरों के माध्यम से शहर पर पैनी निगाह रखी जाएगी।
जिले में लगातार हो रही छोटी-बड़ी घटनाओं पर अब प्रशासन की नज़र पहले से कहीं ज्यादा सतर्क होगी। एक्सीडेंट और यातायात उल्लंघन के साथ साथ आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने सारंगढ़ पुलिस ने शहर भर में हाईटेक निगरानी व्यवस्था शुरू कर दी है।इन कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग जिले के कंट्रोल रूम से की जा रही है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों — भारत माता चौक, रायगढ़ रोड, गढ़चौक, बस स्टैंड, दानसरा सहित शहर के सभी एंट्री एवं एग्जिट रूट पर हाई-क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिससे अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं व यातायात व्यवस्था पर भी बेहतर नियंत्रण मिल सकेगा।

- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
