सरसीवां।थाना क्षेत्र के गांव धनगांव से बड़ी दुर्घटना सुननें में आया।जहां खेत में एक ब्यक्ति की सड़ी-गली लाश बरामद हुई हैं।किसान ने बताया कि वह अपने खेत में दवाई छिड़काव के लिए गया हुआं था, तभी उसे दुर्गंध प्राप्त हुई, आसपास को देखा तो पता चला की दुर्गंध एक सड़ा गला लाश का आ रहा था।
किसान ने तुरंत गांव के सरपंच व गांव वालों को अवगत कराई और लाश की जानकारी दी।मौजूद स्थानीय लोगों ने सुचना मिलते ही घटना-स्थल पर पहुंचा और देखा की एक ब्यक्ति का सड़ा गला लाश पड़ा था।तभी सरपंच ने थाना सरसीवा को सुचना दी। सुचना की आधार पर सरसीवा पुलिस तत्काल घटना-स्थल पहुंचा और छान बीन में जुट गया।

वहीं आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान गोपालपुर गांव के परदेशी साहू नामक के रुप में किया हैं।और बताया कि मृतक परदेशी साहू मानसिक रूप से विचलित था।जो बीते कुछ दिनों से लापता था। परिजनों ने सरसीवां थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस दौरान मृतक के परिजन भी घटना स्थल पहुंचे, जिन्होंने कपड़ों से शव की पहचान परदेशी साहू के रूप में की।
परिजनों ने बताया कि परदेशी साहू मिर्गी की बीमारी से पीड़ित व मानसिक रूप से विक्षिप्त था।फिलहाल सरसीवां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।फोरेंसिक टीम के माध्यम से भी जांच कराया जाएगा ताकि कोई अनहोनी घटना या हत्या का आशंका स्पष्ट हो सके।
वहीं जनाब पुलिस भीखम सिदार ने मौजूदा घटनास्थल का जांच पड़ताल कर पंचनामा बनाया और अपनी भूमिका निभाते हुए पुर्ण मदद की।

- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
