सारंगढ़ बारामकेला। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ कार्यालय से जारी आदेश क्रमांक 1773/अ.वि.अ./वाचक-4/2025 दिनांक 14 अक्टूबर 2025 के अनुसार, प्रशासनिक दृष्टिकोण से राजस्व कार्य की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने हेतु तहसील सारंगढ़ एवं तहसील वरमकेला में कार्यरत कई पटवारियों का स्थानांतरण किया गया है।
जारी आदेश में संबंधित पटवारियों को उनके नाम के समक्ष उल्लेखित नवीन पदस्थापना स्थान पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया है ताकि क्षेत्रीय राजस्व कार्यों में गति और पारदर्शिता बनी रहे।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सारंगढ़ द्वारा जारी इस आदेश की प्रति संबंधित सभी अधिकारियों, तहसीलदारों एवं राजस्व निरीक्षकों को भी प्रेषित की गई है ताकि स्थानांतरण प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जा सके।
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
