झगड़ा करने वालों के खिलाफ होगी पुलिस कार्यवाही और एफआईआर
सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम का जिले के सभी क्षेत्रों सराईपाली सारंगढ़ मार्ग, रायपुर सारंगढ़ व्हाया बलोदाबाजार मार्ग और सारंगढ़ दानसरा हरदी बायपास रोड का काम चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता आर के कामरा ने आम सूचना जारी किया है कि, कोई भी व्यक्ति नेशनल हाइवे सड़क के दोनों ओर 40 फुट तक में कोई भी अवैध कब्ज़ा, ईंट, पत्थर, रेत, गिट्टी, लकड़ी, मिट्टी आदि नहीं करें। यदि सड़क निर्माण के दौरान ऐसा पाया जाता है तो उसे हटाया जाएगा और कोई विवाद, झगड़ा करता है तो शासकीय कार्य में बाधा और अन्य धारा के तहत पुलिस कार्यवाही तथा एफआईआर की जाएगी।
Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
